सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 6सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा
ज्ञापन में 6 सूत्रीय मांगो के निराकरण करने की मांग की बैरासिया।। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर बैरसिया तहसील के कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष कैलाश सक्सेना के नेतृत्व में कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम के नाम एसडीएम की अनुपस्तिथि में नायव तहसीलदार आदित्य जंगेला को ज्ञापन सौपा है जिसमे मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष कैलाश सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर अधिकारियों कर्मचारियों की मांगो के निराकरण के सम्बंध में शासन प्रशासन को ज्ञापन व पत्रों के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु कई वार ध्यान आकर्षण कराया गया परन्तु मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण समय रहते नही किया गया जिससे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश है उन्होंने कहा कि बैरसिया के अधिकारी कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सरकार को स्मरण कराने के लिए पुनः ज्ञापन सौप रहे है उन्होंने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही अधिकारी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नही हुआ तो मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी इस मौके पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव विहारी लाल कुशवाह मोहन शर्मा उदय भान सिंह यादव डीआर राजपूत ओपी देवड़ा मनोज शर्मा योगेश सक्सेना जितेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बैरसिया तहसील के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments:
Post a Comment