728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में 32 वां सड़क सुरक्षा

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269

 भोपाल :- भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में 32 वां सड़क सुरक्षा



माह दिनांक-18.01.2021 से 17.02.2021 तक आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 12.02.2021 को जनजागरूकता अभियान के दौरान निम्नानुसार कार्यवाही की गई।वाहनों को धीमी गति व संयम से चलाने की अनोखी सीख सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शहर में भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी श्रंख्ला में दुपहिया वाहन चालकों को वाहन धीमी गति से व सड़क पर संयम बरतने की सीख देने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस द्वारा प्लेटिनम प्लाजा टी.टी.नगर के पास बुलेवर्ड स्ट्रीट पर दुपहिया वाहनों की स्लो रेस प्रतियोगिता का आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ, उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) रेंज भोपाल इरशाद वली द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) रेंज भोपाल इरशाद वली द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल यातायात पुलिस विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है । इस प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनता से अपेक्षा रखते हैं कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करे। जिससें सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक जीवन की क्षति को रोका जा सके । इस प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (उत्तर) विजय कुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  संदीप दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2  राजेष भदौरिया भोपाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  गोंविद विहारी रावत  संजय पवार, मनोज खत्री,  संतोष शुक्ला  पराग खरे एवं  इण्डियन ऑयल के  अनवर अहमद एसडीआरएसएम, भारत पेट्रोलियम से प्रवीण बाथे, होण्डा टू व्हीलर के जोनल मैनेजर रोहित अग्रवाल के साथ थाना प्रभारी यातायात विजय कुमार दुबे, निरी-विषाल मालवीय, थाना प्रभारी टी.टी. नगर शैलेन्द्र शर्मा उपस्थित थे इस प्रतियोगिता में दुपहिया वाहन चालकों ने अपने वाहन निर्धारित ट्रेक में अत्यंत धीमी गति से संतुलन बनाते हुये सबसे पीछे रहने व सबसे बाद में फिनिसिंग पॉइन्ट (मंजिल) पर पहुंचने की मशक्कत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की रूपरेखा यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संदीप दीक्षित द्वारा रूपरेखा बताई। प्रतियोगिता का संचालन उप पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज खत्री एवं अराइन अलाएव इण्डिया संस्था की डायरेक्टर  कल्पना डिल्लौरी द्वारा किया गया।वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की सीख देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया तथा यातायात पुलिस के प्रयास की प्रशंसा की। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हबीबगंज रेलवे स्टेषन पर ऑटो यूनियन राष्ट्रीय भवानी ग्रुप के 79 ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया,। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप दीक्षित, उप पुलिस अधीक्षक, संतोष षुक्ला, निरीक्षक विजय कुमार दुबे, विषाल मालवीय यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।  यातायात पुलिस, भोपाल

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में 32 वां सड़क सुरक्षा Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com