AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- भौरी मण्डलम वार्ड 3 के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
संत नगर ब्लाक अंतर्गत आने वाले भौंरी मण्डलम की आज ब्लाक अध्यक्ष अशोक मारण ने बैठक सम्पन्न की गयी। इसमे मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, म.प्र. कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंगरोली, सुरेश सिंगरोली व विष्णु मारण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। ब्लाक अध्यक्ष अशोक मारण द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की एवं मण्डलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों के द्वारा बूथ प्रभारियों की सूची सौंपी गयी एवं ब्लाक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ बढती हुई महंगाई को लेकर संत नगर में जनजागरण यात्रा एवं भाजपा की विफलताओ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने जिले में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी के लिए आने वाले समय में चुनाव एवं संगठन को लेकर अपने अपने बूथो पर ओर अपने अपने क्षेत्र में गणमान्य नागरिको से संवाद करते हुए भाजपा की विफलताओ को लेकर चर्चा करे एवं आने वाले समय के लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रो में संगठनो को मजबूत करने का काम करे। मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जिस तरह नगर निगम में वार्ड क्र. 3 से पार्षद चुनकर भेजा। इसी तरह विधायक एवं सांसद भी चुनेगे तो हम सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास इन जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कर सकते है। प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने कहा कि हम प्रदेश में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओ द्वारा पुन स्थापित करेगे और भाजपा को इस प्रदेश से उखाड फेंकेगे। नरेश ज्ञानचंदानी ने भाजपा सरकार एवं विधायक पर ग्रामीण क्षेत्रो में विकास न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज 8 साल बाद भी हुजूर विधानसभा क्षेत्र के गांव की सडको की स्थिति एवं सीवेज की स्थिति बहुत ही खराब है। हमे इन्ही नाकामियो को लेकर जनता के बीच में भाजपा के विरोध को लेकर जाना चाहिए। आभार मण्डलम अध्यक्ष सुरेश सिंगरोली ने किया इस कार्यक्रम में शंकर दादा, विष्णु मारण, बाबूलाल सुमन, प्रेम सिंगरोली, बबली, संतोष शर्मा, मोर सिंह प्रजापत, गगन भागर्व, जगदीश सावले, बालमुकुन्द, इब्राहिम चचा, अनीस भाई, सेक्टर प्रभारी ओमप्रकाश नामदेव, नंदकिशोर नागर, मोनू यादव, महेन्द्र मालवीय, संतोश शर्मा, विनोद बिलाला, राजेश कनोजीया ,कपील कनोजीया, विजेन्द्र सिंगरोली, राजेन्द्र, राजेश भाई, बूथ प्रभारी ईरशाद भाई, राजेश रघुवंशी, रुपेश भाई, ज्ञानी मीना, राजू अहिरवार, मुकेश नागर, योगेन्द्र राठौर, विश्वकर्मा उपस्थित थे
0 Comments:
Post a Comment