728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन।


सोमवार, दिनांक 06 दिसम्बर, 2021, संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.काॅम. प्रथम वर्ष की 100 छात्राओं हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्राहलय, भोपाल में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देष्य छात्राओं को मानव संस्कृति के विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करना था।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. डालिमा पारवानी ने कहा कि यह संग्राहलय प्रागैतिहासिक काल को हमारे समक्ष प्रस्तुत करता है। यह भ्रमण छात्राओं को रोचक जानकारी प्रदान करेगा।छात्राओं ने इस विषालतम संग्राहलय में पारंपरिक शैलाश्रम के साथ भारतीय परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के कालक्रम को देखा। छात्राओं ने संग्राहलय में भारत के विभिन्न राज्यों की जनजातीय संस्कृति की अंतरंग झलकियां तथा विभिन्न कला प्रदर्षनी से संबंधित विथिकाओं की नवीन जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन हेतु समस्त वाणिज्य विभाग एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 



प्रो. राना शहवाल                  डाॅ. डालिमा पारवानी

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com