AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में वैदिक गणित पर पाॅंच दिवसीय कार्यषाला का समापन
शनिवार, दिनांक 11 दिसम्बर, 2021, संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल में गणित विभाग द्वारा वैदिक गणित विषय पर आधारित पाॅंच दिवसीय कार्यषाला का समापन हुआ। कार्यषाला में विषय विष्ेाषज्ञ के रूप में डाॅ. संदीप कुमार मल्होत्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, गणित विभाग, शासकीय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, भोपाल उपस्थित थे। कार्यषाला का उद्देष्य बताते हुए गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. वर्षा मंडवारिया ने कहा कि गणितीय सुत्रों की मदद से तेज गति से गणना करना, छात्राओं में आत्मविष्वास जागृत करने तथा गणित को रोचक बनाने के लिए यह आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. डालिमा पारवानी ने कहा कि वैदिक गणित भारत की प्राचीन गणितीय पद्धति है। सरल, आसान और कम समय में हल मिलने के कारण वैष्विक स्तर पर भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। आषा है छात्राएं इस कार्यषाला से लाभान्वित होंगी।
मुख्य वक्ता डाॅ. संदीप कुमार मल्होत्रा ने उद्घाटन तथा समापन सत्र में सहभागिता करते हुए बताया कि वैदिक गणित के रचयिता शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण तीर्थजी महाराज है। इसमें सुत्रों के माध्यम से सारी प्रक्रिया बिना किसी पेन, पेपर या केल्क्यूलेटर के संभव है। इसको सीखना बहुत सरल और आसान है। अभ्यास के द्वारा मौखिक ही गणित हल कर सकते हैं। इसमें सूक्ष्य गलतियों को सुधारा जा सकता है एवं यह उच्च बौद्धिक स्तर विकसित करता है। इससे समय की बचत होती है जिससे यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है।
कार्यशाला के मध्य के तीन दिवसों में छात्राओं ने वैदिक गणित के 16 सुत्रों की मदद से जोड़ घटवा, गुणा, भाग, एच.सी.एफ., एल.सी.एम., वर्गमूल, घनमूल, बीज-गणितीय समीकरण, एकीकरण, पाॅयथौगोरस प्रमेय जैसी जटिल अंक गणितीय गणनाओं को हल किया। अंत में कार्यषाला में सम्मिलित समस्त छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यषाला की सफलता के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने समस्त गणित विभाग की प्राध्यापिकाओं को बधाई दी।
0 Comments:
Post a Comment