AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- रवि विनोद तलरेजा सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन के महाराष्ट्र चैप्टर के उपाध्यक्ष नियुक्त
कार्यक्रम में भाजपा मप्र के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी का हुआ जोरदार स्वागत सिंधी समाज के विकास के लिए कार्य कर रही संस्था सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा रवि विनोद तलरेजा को संस्था का महाराष्ट्र का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जवाबदारी के मिलने के बाद रवि महाराष्ट्र में सिंधी समाज, बोली और संस्कृति के विकास के लिए कार्य करेंगे। मंगलवार को उल्लास नगर में संस्था के संस्थापक और अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश बजाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण बाबलानी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा मप्र के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी की सहमति से उन्हें नवीन प्रभार सौंपते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भोपाल से विशेष रूप से पहुंचे भाजपा मप्र के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी का इस मौके पर जोरदार स्वागत किया गया। नवीन जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि ने कहा कि उल्लास नगर में सिंधी समाज बड़ी संख्या में मौजूद है। इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इन सभी लोगों के सामाजिक उत्थान के साथ सिंधी भाषा और संस्कृति का संरक्षण संवर्धन हमारा मुख्य ध्येय रहेगा। इस अवसर पर सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन उल्हासनगर चैप्टर के अध्यक्ष भारत बठिजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश गिडवानी, महासचिव जय शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष तलरेजा, सचिव अमित रामचंदानी, सचिव रमेश मखीजा, संयुक्त सचिव गिरीश अघिचा, प्रवक्ता सिंधु शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मोंटी टेकचंदानी, कानूनी प्रकोष्ठ प्रमुख अधिवक्ता हितेश जेसवानी, कोर कमेटी सदस्य कौशलेन्द्र झा, सनी पंजाबी, रिकी चुघ, प्रेम सिधवा, महिला विंग की अध्यक्षा पिंकी वासवानी, सचिव जानवी कुकरेजा, विनायकी उदय पाटिल, प्रोफेसर सोनिया हसीजा, प्रिया गुरनानी सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
0 Comments:
Post a Comment