728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- जिनकी निष्ठा और मेहनत ने पौधे को बनाया वट वृक्ष, उनका सम्मान गौरव की बात-राकेश कुकरेजा....

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- जिनकी निष्ठा और मेहनत ने पौधे को बनाया वट वृक्ष, उनका सम्मान गौरव की बात-राकेश कुकरेजा....


कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत मंत्रोचार के साथ कमल पुष्प वर्षा कर किया वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान कमल पुष्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, मीसाबंदियों का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी  एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पाटिदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा  ने कहा कि जिनकी निष्ठा, मेहनत और लगन ने एक पौधे को वट वृक्ष बनाया उनका सम्मान गौरव की बात है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर तय करने बाले वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने विभिन्ना पदों पर रहकर पार्टी को आगे बढ़ाया और आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा स्थापित है। कम संसाधनों और विपरीत परिस्थिति में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने वाले बिहारी लाल लोकवानी, डॉ ए पी सिंह, गुरुमुखदास लखमानी, शरदप्रसाद बम्मन, राजा शर्मा,रतन सिंह ठाकुर, खुमान सिंह भदौरिया का कमल पुष्प  आकर का स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल एंव मंत्रोचार के साथ फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर महेश मकवाना, सुनील सराठे, नरेंद्र ठाकुर, राजकुमारी डोंगरे, भगवानदास ढालिया, विष्णु राजपूत, रामजीवन मकोरिया,अतुल घेंघट, अजय प्रजापति, राजीव भाग्यने, निक्की ठाकुर सहित युवा साथी उपस्थित थे ।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- जिनकी निष्ठा और मेहनत ने पौधे को बनाया वट वृक्ष, उनका सम्मान गौरव की बात-राकेश कुकरेजा.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com