सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ।
विश्वहिंदू परिषद द्वारा छत्री मन्दिर पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन।बैरसिया।। गौ कल्याणार्थ एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से विश्वहिंदू परिषद द्वारा 27 फरवरी से 5 मार्च तक छत्री मन्दिर वसई बैरसिया मे संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।निकाली कलश यात्राकथा के पहले दिन विश्वहिंदू परिषद द्वारा रविवार को कथा वाचक आचार्य नीरज राम कृष्ण सागर के सानिध्य में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा स्थानीय सांवलिया मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल छत्री मन्दिर पहुंची कलश यात्रा का नगर के कई धार्मिक राजनैतिक सामाजिक संगठनों के अलावा नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।कलश स्थापना के बाद श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ हुई कथा वाचक आचार्य नीरज राम कृष्ण सागर ने कथा के पहले दिन श्रीमद भागवत कथा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से व्यक्ति का कल्याण हो जाता हैउन्होंने पुराणों में भी श्रीमद भागवत कथा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भागवत कथा में सभी युगों का समावेश है।विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत एवं विश्वहिंदू परिषद नगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनय साहू ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि गौ कल्याणार्थ एवं धर्म जागरण के निमित्त 27 फरवरी से 5 मार्च तक समय दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक छत्री मन्दिर वसई बैरसिया में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा एवं प्रवचन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाए कलश यात्रा में योगेश शर्मा अखंड प्रताप सिंह रघु यादव चंचल खत्री दिनेश साहू श्रवण सिंह सिसोदिया दिलीप छीपा कुलदीप गुप्ता श्याम वैरागी मोनू छीपा प्रेम यादव धनराज सोनी तोरन सिंह रिंकू धाकड़ वीरेन्द्र कुशवाह दीपक यादव घासीराम कुशवाह मयूर सोनी डॉ एम के साहू कल्लू पहलवान सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता मौजूद थी।
0 Comments:
Post a Comment