728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- 12 करोड़ से सिविल अस्पताल में आधुनिक मेटर्निटि ईकाइ के निर्माण का भूमि पूजन मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया।

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- 12 करोड़ से सिविल अस्पताल में आधुनिक मेटर्निटि ईकाइ के निर्माण का भूमि पूजन मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया।


12 करोड़ से संत नगर के सिविल अस्पताल का उन्नयन, को मंत्री-विधायक करेंगे शिलान्यास. सिविल अस्पताल संत हिरदाराम नगर में आधुनिक मेटर्निटि ईकाइ के निर्माण का भूमि पूजन मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित वर्तमान में सिविल अस्पताल बैरागढ़ 100 बिस्तरीय क्षमता से संचालित हो रहा है। क्षेत्र की बड़ी आबादी की आवष्यकता को देखते हुए अस्पताल में 120 बिस्तरीय मेटर्निटि विंग स्थापित की जानी है।


जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसूति सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। 120 बिस्तरीय नवीन मेटर्निटि विंग निर्माण हेतु प्रषासकीय स्वीकृति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के माध्यम से जारी कर राषि 11 करोड़ 38 लाख स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य हेतु 24 माह की समय-सीमा निर्धारित है। मेटर्निटि विंग के आधारतल में पार्किंग की व्यवस्था की जावेगी। भूतल में 2 माॅड्यूलर ओ.टी., लेबर रूम, प्री एवं पोस्ट लेबर रूम एवं 45 बिस्तरीय पी.एन.सी. वार्ड का निर्माण किया जावेगा। प्रथम तल पर 8 बिस्तरीय आईसोलेषन वार्ड, 40 बिस्तरीय मेटर्निटि वार्ड, पी.आई.सी., एच.डी.यू. एवं एन.बी.एस.यू. की स्थापना की जावेगी। द्वितीय तल पर 38 बिस्तरीय मेटर्निटि वार्ड की स्थापना की जावेगी। अस्पताल में गर्भवती माता एवं षिषु के स्वास्थ्य के समन्वित देखभाल की सभी व्यवस्थायें रहेंगी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- 12 करोड़ से सिविल अस्पताल में आधुनिक मेटर्निटि ईकाइ के निर्माण का भूमि पूजन मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com