728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्द की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

 संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्द की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। 


आज दिनांक 12.01.2022 को मानवता का संदेष देने वाले युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय के 300 विद्यार्थी स्वामी विवेकानन्द के स्वरूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती आश्रम गांधीनगर के सचिव गिरीष गुरनानी, संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव, आचार्य कृष्ण कुमार दुबे, आचार्य के. एल. सिंगरोली द्वारा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द एवं संत षिरोमणी हिरदाराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलन कर किया गया। सर्वप्रथम संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने आये हुए अतिथियों का परिचय देते हुए एवं सभी बच्चों को विवेकानन्द जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संस्कार विद्यालय की जब से स्थापना हुई है तब से विवेकानन्द जयंती एवं जन्माष्टमी बहुत भव्य रूप में मनाए जाते है।


हम महापुरूषों की जन्म जयंती इसलिए मनाते है ताकि हम उनके जीवन को पढ़े, गढ़े और अपने जीवन में उतारें उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के बारे में बताते हुए कहा कि वे छोटी सी उम्र में बहुत काम कर गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें सेवा भारती आश्रम के सचिव  गिरिष गुरनानी ने सर्वप्रथम सभी को विवेकानन्द जयंती की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जब अपने गुरू से पहली बार मिले तो उन्होंने एक प्रष्न किया कि भगवान क्या है तो उन्हें उत्तर मिला कि भगवान ऊर्जा है और ऊर्जा का नियम है कि वह कभी खत्म नहीं होती वह परिवर्तित होती है। हमें अपने जीवन को जानना है वह तब होगा जब हम अपने गुरू को जानेगे, जब सही ज्ञान की प्राप्ति होगी तभी आप में से कोई विवेकानन्द बनकर उभरेंगे। हमें उस भगवान रूपी ऊर्जा पर पूरी आस्था रखनी चाहिए जो पूरी सृष्टि को चला रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी ने कहा कि जब एक विवेकानन्द ने सारी दुनिया को हिला दिया यहाँ तो 300 विवेकानन्द बैठे है मैं उनके चरणों में नमन करता हुँ आज यहाँ पर इतने सारे विवेकानन्द उपस्थित हुए और उनके विचारों को सुनाया इतने सारे विवेकानन्द को विचारों को सुनकर उनके अंष बच्चों में जरूर आए होगें क्यों कि हम जैसी वेषभूषा में रहते है वैसे ही विचार हममे आती है। उन्होंने कहा कि हर बालक को प्रभु ने ऊर्जा के साथ भेजा है और हर व्यक्ति में विषेषताएं है हमें कभी भी निराष नहीं होना चाहिए मेहनत करते रहना चाहिए तभी हमें लक्ष्य की प्राप्ति अवष्य होगी। कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल रीझवानी ने कहा कि आप बहुत खुषी व गर्व का दिन है कि संस्कार विद्यालय द्वारा विवेकानन्द जयंती मनाई जा रही है विवेकानन्द की वेष भूषा में रहने का मतलब है उनके आदर्ष पर चलना क्यो कि जैसा वेष होता है वैसे ही विचार होते है उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के बारे में बताते हुए कहा गुणों से ही इंसान की पूजा होती है और स्वमी विवेकानन्द  के गुणें के कारण ही उन्होंने हर एक के दिल में जगह बना ही है। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि  गिरीष गुरनानी को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुरेष राजपाल, शाीला शामनानी,  विष्णु बंसल,  प्रवीण प्रेमचन्दानी, वासु गुलानी, लाल ग्वालानी, विद्यालय के प्राचार्य  आर.के. मिश्रा, प्रधानाचार्या मृदुला गौतम, समस्त षिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की षिक्षिका प्रिया थानवानी एवं षिवानी शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए एवं उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चें स्वामी विवेकानन्द स्वरूप में आए एवं उनके विचारों को अपनाकर अपने विद्यालय का मन बढ़ाया। 

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्द की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com