सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी पूर्व मंडी अध्यक्ष की माता को श्रद्धांजलि।
बैरसिया।। श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे रात 7:15 बजे पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिह बैरसिया के पूर्व मंडी अध्यक्ष सीमादेवी हमीर सिंह मीणा की माता को श्रधांजलि देने उनके निवास ग्राम मदनई पहुँचे जहाँ दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंडी अध्यक्ष की माता स्वर्गीय कल्लो बाई को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और साथ ही उनके परिवार को इस दुख भरी घड़ी में दुख सहन करने की कामना की है साथ ही परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके समक्ष अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व मंडी अध्यक्ष की माता से जुड़े संस्मरणों की जानकारी दी गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब बैरसिया मंडी अध्यक्ष के रूप में सीमा देवी हमीर सिंह मीणा अध्यक्ष रही है उन्हें बैरसिया कृषक मंडी का सर्वश्रेष्ठ मंडी अध्यक्ष चुना गया था जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हुए
0 Comments:
Post a Comment