AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भजन गायक एवं गायिकाओं का सम्मान किया गया।
संत नगर स्थित समाजसेवी संस्था एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। समिति के कार्यालय मथाई नगर में झंडा वंदन समिति के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक नरेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके उपरांत समिति द्वारा नगर निगम सफाई कर्मचारियों को कम्बल भेट किया गया एवं संत नगर क्षेत्र स्तिथ भजन गायक एवं गायिकाओं का सम्मान किया गया। जिसके उपरांत एक प्रयास सोसाइटी के तत्वाधान में नई नोबल पैथोलॉजी लैब द्वारा आमजनों को निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन कर नागरिको को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित रहे समिति के संरक्षक अशोक भारती, सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजकुमार सेन, सचिव सतवीर सिंह नेगी, सह सचिव रेखा यादव, संयुक्त सचिव देवेंद्र कनोजिया, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, सदस्य बसंत पांचाल, स्थानीय नागरिक एवं समिति के अन्य सदस्य आदि।
0 Comments:
Post a Comment