AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सिंधी भाषा कला और संस्कृति को समर्पित रहा विक्रमादित्य महोत्सव.....
पहली बार पूरी तरह से सिंधी भाषा कला और संस्कृति को समर्पित रहा विक्रमादित्य महोत्सव। सभी वक्ताओं किशोर तेजवानी, विष्णु गेहानी, सुरेश जसवानी, साबूमल रीझवानी, आनंद सबधाणी, त्रिलोक दीपानी, नानक चंदनानी, मूलचंद वीधानी, मनोहर वीधानी, चंदप्रकाश ईसरानी, कन्हैयालाल ईसरानी आदि ने मातृ भाषा में स्पीच दी।
मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने वायदा किया कि सिंधी शिक्षकों की भर्ती हो, प्रयास करेंगे। यहां घरों में मातृ भाषा सिंधी में बात करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर धार्मिक गुरु लच्छू माता जी, पंडित नारायण शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वरदास हिमथानी, लखमीचंद नरियानी, पतापराय तेजवानी, बसंत चेलानी, अशोक मारन, राज मनवानी,मंघाराम मेंघवानी, जेठानंद मूलचंदानी, जानकीदास बारानी, नारी तनवानी, कन्हैयालाल मोरंदानी, जानी मूलचंदानी, नंदलाल दादलानी मांधु चांदवानी, घनश्याम लालवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां सिंधी भक्ति गीतों पर मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों ने खूब डांस किया एवं सिंधी भाषा कला साहित्य और संस्कृति को हर हाल में जीवित रखने का संकल्प लिया। संचालन एवं आभार विक्रमादित्य महोत्सव समिति के संरक्षक सुरेश जसवानी ने किया।
0 Comments:
Post a Comment