AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत नगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया ।
मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी का जन्मदिन।आज भारतीय जनता पार्टी संत हिरदाराम नगर मंडल में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक जी के निर्देशानुसार एवं मुस्कान हीरानंदानी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पर्यावरण प्रेमी एवं विकास पुरुष शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब में वृक्षारोपण करके उनकी दीर्घायु की कामना करके मनाया गया व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी ने बताया कि अंकुर अभियान के तहत मुख्यमंत्री जी ने सभी से निवेदन किया कि वह उनके जन्मदिन पर होर्डिंग पोस्टर की जगह पौधरोपण करे यही उनके लिए एक अच्छा उपहार होगा कार्यक्रम को मुख्य रूप से वोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी जी ने संचालन किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया एवं मंडल अध्यक्ष कमल विधानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कार्यक्रम का आभार भाजपा नेत्री मुस्कान हीरानंदानी ने किया इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा निशा सक्सेना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा श्वेता आनंद त्यागी,अजुध्या गोदारा ,माक्षी विश्वकर्मा, रुकमणी मालवीय ,कुसुम चतुर्वेदी, नमीता देशवाली,भारती मूलचंदानी ,सीमा लालवानी राजकुमारी चंद्रा, सिया शर्मा, आदि मौजूद रहे।
0 Comments:
Post a Comment