728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में फहराया परचम।

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में फहराया परचम।


शुक्रवार, दिनांक 11 मार्च, 2022, परमहंस संत हिरदाराम साहिब एवं संस्था के अध्यक्ष श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के आषीर्वाद एवं प्रेरणा से संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल की छात्राओं ने सत्र 2020-21 में आयोजित विष्वविद्यालय परीक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय द्वारा 10 मार्च, 2022 को 9 विभिन्न संकायों की घोषित प्रावीण्य सूची में महाविद्यालय की 17 छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है, जो स्वयं मंे एक स्वर्णिम उपलब्धि है। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. डालिमा पारवानी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही गौरव का विषय है कि महाविद्यालय की 17 छात्राओं ने बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में अपना उल्लेखनीय एवं विषिष्ट स्थान प्राप्त किया है, जिसमें दो छात्राएं स्वर्ण पदक विजेता हैं। महाविद्यालय की छात्राएं प्रतिवर्ष बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित करती हैं। इस उपलब्धि हेतु प्राचार्य ने छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की प्रषंसा की।   पी.जी. पाठ्यक्रम के अंतर्गत एम.एस.सी. फूड एंड न्यूट्रीषन विभाग की कु. नम्रता कुर्मी, कु. शैलजा राठौर, कु. लक्ष्मी सानी, कु. अमरीन खान एवं कु. पूजा सोनी और कु. सृष्टि यादव ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया है। एम.एस.सी. गणित में कु. नीलू यादव ने चतुर्थ स्थान तथा एम.एस.सी. रसायनषास्त्र में  कु. दीक्षा साहू ने पंचम स्थान प्राप्त किया है। षिक्षा संकाय के अंतर्गत बी.एड. पाठ्यक्रम में कु. मानसी मोहनानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही यू.जी. पाठ्यक्रम मे ंबी.काॅम. आॅनर्स में कुल 6 छात्राओं कु. युसरा मुज्जफर खान, कु. काजल द्विवेदी, कु. अदिति नागर, कु. आरती अहिरवार, कु. नम्रता राजानी और कु. दिव्या तेजवानी क्रमषः पहला, दूसरा, तीसरा, छठवां, आठवां एवं नवां स्थान प्रावीण्य सूची में प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। बी.सी.ए. में कु. रोमा हिमथानी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। बी.एस.सी. में कु. आयुषी व्याल्से ने आठवां स्थान प्राप्त किया। विष्वविद्यालय द्वारा बी.बी.ए. पाठ्यक्रम की प्रावीण्य सूची प्रतीक्षित है जिसमें अन्य छात्राओं के नाम भी प्रावीण्य सूची हेतु अपेक्षित है। संस्था के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव ए.सी. साधवानी तथा समस्त महाविद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली छात्राओं एवं समस्त महाविद्यालय द्वारा किये गये सराहनीय प्रयासों हेतु सभी को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बरकतउल्लाह विष्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में फहराया परचम। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com