AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- 5 मार्च तक चलेगा अंकुर अभियान में पौधारोपण - जगदीश आसवानी।
पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशाअनुसार पौधारोपण को जन भागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जाने के लिए अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके निमित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब के संरक्षक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी के निर्देश व अध्यक्ष जगदीश आसवानी के नेतृत्व में भी पौधरोपण किया गया व वायुदूत एप पर फ़ोटो अपलोड किया व बताया कि यह अभियान 1 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब संतनगर के अलग अलग स्थानों पर इस अभियान को करेंगे जिसमे शुरुआत वोरवन क्लब से की गई व इसके बाद पण्डित दीनदयाल उपाध्याय उपज मंडी भैसाखेड़ी,फंदा ऑर्गेनिक फार्म,मुक्ति धाम व समापन पुनः पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन में किया जाएगा,आसवानी द्वारा सभी लोगो से इस अभियान में जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करे व बायुदूत एप पर डाउनलोड करे इस अवसर पर सुनील दादलानी, रवि नारायण सतानी, चंद्रभान आसवानी, जसवंत राजानी, सुरेश गेहानी, सुरेश टहलियानी, महेश मूलचंदानी मौजूद रहे।
0 Comments:
Post a Comment