AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- कोलार में बनेंगी एक करोड़ रुपए से सड़कें और नाली विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार को दी 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौग़ात।
भोपाल - राजधानी के कोलार क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए की राशि से आधा दर्जन से अधिक सीसी रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कुछ स्थानों पर डामरीकरण और पेविंग ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में रविवार को स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 80, 81, 82 और 83 में करीब एक दर्जन स्थानों पर भूमिपूजन किए। विधायक शर्मा ने ये सारे काम जनता की मांग पर निगम प्रशासन से स्वीकृत कराए हैं। इन कामों के बाद कोलार के सैकड़ों रहवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। भूमि पूजन के दौरान सैकड़ों रहवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। विधायक शर्मा के अनुसार आने वाले दो सप्ताह में काम पूरे हो जाएंगे। इस दौरान शर्मा ने निर्माणाधीन शासकीय स्कूल का निरीक्षण भी किया। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नल-जल योजना का भूमिपूजन भी किया।
0 Comments:
Post a Comment