728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- चिल्ड्रंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में लक्ष्य से 145 प्रतिशत अधिक टीके लगे।

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

 संत हिरदाराम नगर :- चिल्ड्रंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में लक्ष्य से 145 प्रतिशत अधिक टीके लगे।


गांधीनगर (भोपाल): जन-जीवन को अस्त-व्यस्त करने वाली एवं जानलेवा महामारी कोरोना से उबरने के लिए वैक्सीन ही उम्मीद की एक किरण है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के पावन आशीष तथा श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित चिल्ड्रंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल] गांधीनगर में 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु वर्ग की छात्राओं हेतु कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय को 110 टीकों का लक्ष्य दिया गया था जबकि कुल 160 छात्राओं को टीके लगे जो कि सिविल हॉस्पिटल की प्रशिक्षित नर्स श्रीमती वर्षा रखैरा द्वारा लगाए गए। इस प्रकार 145 प्रतिशत टीके लगवाए गए। टीकाकरण कार्यक्रम का अवलोकन जे.पी. अस्पताल से आईं डा- शषि श्रीवास्तवा] एवं बहुउद्देषीय स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर द्वारा किया गया. उन्होंने स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी को भी टीके से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। इसके साइड इफेक्ट बहुत कम लोगों में होते हैं वो भी केवल कुछ समय के लिए बुखार के रूप में। बच्चों को आज पहला डोज लगा है। ठीक 28 दिन बाद उन्हें दूसरा डोज लगवाना जरूरी है।

सोसायटी के उपाध्यक्ष  हीरो ज्ञानचंदानी] सचिव ए.सी. साधवानी] सह-सचिव के एल रामनानी] सदस्य गोपाल गिरधानी] भगवान दामानी] विद्यालय प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।टीकाकरण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समुचित ढंग से की गई। विद्यालय द्वारा टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी जैसे नाश्ता करने के पश्चात टीका लगवाना, आधार कार्ड साथ लाना] को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना आदि पूर्व में ही छात्राओं को फोन एवं विद्यालय द्वारा बने हुए टीचर ग्रुप द्वारा भी दी गई थी। टीकाकरण का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया. छात्राओं को टीकाकरण के पश्चात आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। कई छात्राओं ने अपने अभिभावकों के सामने अपना टीकाकरण करवाया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर इस कार्यक्रम में पूर्ण सजगता के साथ अपना सहयोग दिया। इस कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में अभिभावकों एवं छात्राओं के चेहरे पर भी एक नई आशा और उत्साह दिखाई दिया। छात्राओं ने बताया कि टीके के बाद वे अब और उत्साह से स्कूल आएंगे।

चिल्ड्रंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल ने नर्स वर्षा रखेरा और सिविल अस्पताल का आभार व्यक्त किया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- चिल्ड्रंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में लक्ष्य से 145 प्रतिशत अधिक टीके लगे। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com