सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- बच्चे हर देश का भविष्य और उसकी तस्वीर होते हैं।बच्चे ही किसी देश के आने वाले भविष्य को तैयार करते हैं।
।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम था। यह प्रेम ही था जो उन्होंने अपने जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से लगाव था तो वहीं बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे।इसी प्रकार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राम भाई मेहर को भी बच्चों से अत्यधिक प्रेम है उन्हें अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जहां भी बच्चे दिखाई देते हैं वह अपने वाहन को रुकवाते हैं और उन बच्चों से मिलते हैं उनको अपना परिचय देते हैं और उनसे परिचय प्राप्त करते हैं साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में उनसे जानते हैं। वही जब मौका मिलता है तो बच्चो के साथ बच्चो के पसंदीदा खेल में भी दो-दो हाथ आजमा लेते हैं.... इसी तारतम्य में रामभाई मेहरएक कार्यक्रम में शामिल होने बैरसिया विधानसभा के शाहपुर गांव पहुंचे थे इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ बच्चे गेंद गड़ा खेल रहे हैं तो राम भाई अपने आप को नहीं रोक पाए और बच्चों के साथ गेंदगड़ा खेलने लगे.......राम भाई ने बच्चों के साथ खेलते हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए लिखा "#आनंददायकपल
आज ग्राम शाहपुर क्षेत्र बैरसिया में छोटे भाइयों के साथ गढ़ा गेंद का खेल।"...... रामभाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
0 Comments:
Post a Comment