728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- राहुल गांधी का नाम अकबर क्यों नही रख देती काँग्रेस- रामेश्वर शर्मा

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- राहुल गांधी का नाम अकबर क्यों नही रख देती काँग्रेस- रामेश्वर शर्मा 

दिग्विजय- रामेश्वर फिर आमने सामने       


भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा आमने सामने हुए है। अकबर के सिक्के को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रिट्वीट पर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। शर्मा ने कहा है कि कपिल सिब्बल को बोलिए की वो अकबर पर केस करे। अकबर इतना बड़ा महापुरुष था, तो कांग्रेस उसे अपना विचार पुरुष बना ले। राहुल गांधी अपना नाम अकबर रख लें।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि मुगल बादशाह अक़बर ने अपने हुक़ूमत की 50 साल पूरे होने के मौके पर ये सिक्का लॉन्च किया था। सिक्के के एक तरफ देवनागरी लिपि में राम-सिया लिखा हुआ है. उनकी तस्वीर भी है. सिक्के के दूसरी तरफ फ़ारसी में (50 वां वर्षगांठ) लिखा है।।    


वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि कपिल सिब्बल को बोलिए की वो अकबर पर केस करे कि उसने कांग्रेस के लिए काल्पनिक श्रीराम की तस्वीर सिक्के पर लगाने का जुर्म क्यों किया ? अकबर इतना बड़ा महापुरुष था तो कांग्रेस उसे अपना विचार पुरुष बना ले राहुल गांधी अपना नाम अकबर रख लें। हमारे लिए तो महान महाराणा प्रताप है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- राहुल गांधी का नाम अकबर क्यों नही रख देती काँग्रेस- रामेश्वर शर्मा Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com